ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

नीमच में एआइ को गोली मारकर 3 आरोपितों को लेकर भागे बदमाशों की रतलाम में तलाश

रतलाम। नीमच जिले के जेतपुरा फंटे के पास लूट के आरोपितों को लेकर जा रहे राजस्थान पुलिस दल पर हमला व एसआइ को गोली मारकर अपने तीन साथियों को छुड़ाकर ले जाने वाले बदमाशों का दो दिन बाद भी पता नहीं चला। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को शनिवार सुबह आरोपितों के रतलाम के बंजली क्षेत्र में आने की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस दल ने बांसवाड़़ा हाईवे पर बंजली फंटा व आसपास नाकाबंदी कर उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।

पांच जून को हुई थी चित्तौड़गढ़ में वारदात

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पांच जून की रात लुटेरे तीन भैंस, मोबाइल फोन व रुपये लूट कर भाग गए थे। फरियादी ज्ञानसिंह गुर्जर ने निम्बाहेड़ा सदर थाने में सूचना दी थी। लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए 14 जून को राजस्थान पुलिस का छह सदस्यीय दल ने मंदसौर के पिपलिया मंडी में दबिश देकर आरोपित लखन बावरी निवासी पिपलियामंडी, नरेंद्र बावरी व दीपक बावरी निवासी ग्राम उमरिया थाना पिपलिया मंडी को हिरासत में लिया था।

आरोपितों को पकड़कर पुलिस ले रही थी राजस्थान

पुलिस दल तीनों को हिरासत में लेकर स्कार्पियो कार से राजस्थान चित्तौड़गढ़ ले जा रहा था, तभी रात करीब दो बजे आरोपितों के साथियों ने नीमच के जेतपुरा फंटे पर पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। उन्होंने कार में सवार राजस्थान पुलिस के एसआइ नानूराम गेहलोत की सर्विस पिस्टल को छीन कर उसी से उनकी को जांघ में गोली मार दी थी, इससे वे घायल हो गए थे। एसआइ को नीमच अस्पताल ले जाया गया था, वहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया था।

15 टीमें कर रही है तलाश

घटना के बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। उनकी तलाश के लिए 15 टीम गठित की गई है जो जगह-जगह दबिशें दे रही है। हमलावरों के खिलाफ नीमच के केंट थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपितों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। नीमच पुलिस को आरोपितों के मोबाइल फोन की लोकेशन रतलाम के बंजली क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी।

इस पर रतलाम पुलिस दल ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में शनिवार सुबह बंजली व आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर सर्चिंग की लेकिन बदमाश नहीं मिले। आरोपितों के रतलाम में की सूचना को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी अलर्ट कर आरोपितों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button