ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम

 मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने भारत में 74 लाख से अधिक अकाउंट पर बैन लगा दिया है। मेटा ने नए आईटी नियम 2021 के तहत यह कार्रवाई की है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 7,452,500 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें से 2,469,700 अकाउंट को किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से बैन कर दिया था।

वॉट्सऐप ने लॉन्च किया सिक्योरिटी सेंटर

वॉट्सऐप ने एक नया वैश्विक सुरक्षा केंद्र पेज लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए वन-स्टॉप विंडो के रूप में काम करेगा। उपयोगकर्ता यह जान पाएंगे कि स्पैमर्स से खुद के कैसे सुरक्षित रखा जाए। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि इस पेज को सुरक्षा उपायों और इन-बिल्ट उत्पाद सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बनाया गया है। यह सुरक्षा केंद्र 10 भारतीय भाषाओं- हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी, उर्दू और गुजराती में उपलब्ध होगा।

वॉट्सऐप का नया चैट लॉक फीचर

इस बीच, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यूजर्स की बातचीत को प्राइवेट बनाने के लिए चैट लॉक फीचर की घोषणा की। यह नया फीचर यूजर्स की बातचीत को पासवर्ड से सुरक्षित करने देती है। वहीं, उन्हें एक अलग फोल्डर में सेव करती है। जब कोई आपको मैसेज भेजता है। आप उस चैट लॉक कर देते हैं तो भेजने वाले का नाम और संदेश छिप जाएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि हम यूजर्स के लिए नई सुविधा लाने के लिए उत्साहित हैं। जिसे हम चैट लॉक कहते हैं।

Related Articles

Back to top button