ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
व्यापार

बिना क्रेडिट हिस्ट्री वालों को भी मिलेगा ऑटो लोन

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपने ई-स्कूटरों के लिए रिटेल फाइनेंस की पेशकश करने के वास्ते एचडीएफसी बैंक  और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  के साथ साझेदारी की है. एथर एनर्जी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस साझेदारी से कंपनी ई-स्कूटर के ग्राहकों को फौरन लोन की सुविधा दे पाएगी. प्राइवेट सेक्टर के दोनों बैंक खरीदारों को कम ब्याज दरों पर अधिकतम लोन मुहैया कराएंगे. कंपनी ने कहा कि उसके ग्राहक खरीद के समय वाहन की कीमत के 95 फीसदी तक कर्ज लेना पसंद करते हैं और इसकी अवधि 2-3 साल रखना चाहते हैं. उसने कहा कि फाइनेंसिंग की सुविधा होने से ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन  खरीदना आसान हो जाता है.

एथर एनर्जी ने कहा कि टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में विस्तार को देखते हुए बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को व्हीकल लोन मुहैया कराना काफी अहम है. इसमें एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी काफी मददगार होगा.

एथर एनर्जी के मुख्य कारोबार अधिकारी रवनीत फोकेला ने कहा, हमें भरोसा है कि एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी से ग्राहकों के लिए वाहन खरीद पाना आसान हो जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन के शौकीनों का विश्वास भी बढ़ेगा.

Related Articles

Back to top button