ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
व्यापार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! तुरंत उठाएं Free 4G SIM का फायदा, आखिरी तारीख आ रही करीब

नई दिल्ली. BSNL Free 4G SIM: देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे आकर्षक ऑफर्स और प्लान्स लेकर आती रहती हैं. सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने भी कुछ समय पहले एक ऑफर जारी किया था जिसके तहत इस कंपनी के यूजर्स को Free 4G SIM मिल सकता है. आपको बता दें कि इस खास ऑफर के आखिरी कुछ दिन रह गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं..

BSNL दे रहा Free 4G SIM

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BSNL ने इस साल जनवरी में एक खास ऑफर जारी किया था जिसमें वो अपने यूजर्स को एक Free 4G SIM दे रहे हैं. आपको बता दें कि BSNL के इस ऑफर की आखिरी तारीख नजदीक है. Free 4G SIM का फायदा आप केवल 31 मार्च, 2022 तक ही उठा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप इस ऑफर का फायदा किस तरह उठा सकते हैं.

BSNL से ऐसे मिलेगा Free 4G SIM

BSNL Free 4G SIM ऑफर को BSNL कस्टमर सर्विस केयर (BSNL CSC) और BSNL के रीटेल आउटलेट से लिया जा सकता है. BSNL का Free 4G SIM लेने के लिए ग्राहकों को अपना पहचान प्रमाण और पता प्रमाण जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या नजदीकी BSNL रीटेलर शॉप को जमा करने होंगे. ध्यान रहे कि सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स सबमिट करना जरूरी है.

इन यूजर्स को मिलेगा Free 4G SIM

BSNL का यह ऑफर हर यूजर के लिए नहीं है. इस ऑफर का फायदा केवल वो लोग उठा सकते हैं जो BSNL के नए और मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी वाले यूजर्स हैं. ऐसे में अगर आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को BSNL में पोर्ट करना चाहते हैं, तो यह सही समय है क्योंकि इस समय आपको कंपनी से Free 4G SIM मिल सकता है. सिम के एक्टिवेशन के समय, नए या मोबाइल पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को केवल रिचार्ज राशि का भुगतान करना होगा.

आपको बता दें कि यह ऑफर केवल BSNL केरल टेलीकॉम सर्किल में ही उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button