ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बताया किन मुद्दों पर हुई बात?

Bhagwant Mann Meets PM Modi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Bhagwant Mann Meets PM Modi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे जीत की बधाई दी. मुझे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा पर मदद का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दो साल तक हर एक साल 50000 करोड़ का वितीय मदद देने की मांग की है. मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे.

भगवंत मान और प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीर साझा की है. मान ने लिखा, ”आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की. मुझे पूरी उम्मीद है कि पंजाब के ज्वलंत मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग मिलेगा.”

ਅੱਜ ਮਾਣਯੋਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ। ਮੈਨੂੰ ਪੂਰੀ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭੱਖਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਲੋੜੀਂਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਮਿਲੇਗਾ। pic.twitter.com/wzaNugAFz6— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 24, 2022
मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान की पीएम मोदी से पहली मुलाकात है. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को हजारों लोगों की मौजूदगी में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद प्रधानमंत्री ने मान को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी थी. पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को 117 में से 92 सीट पर जीत मिली है.

मान शाम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.

Related Articles

Back to top button