ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
उत्तरप्रदेश

अधजले शव मामले का पुलिस ने कम समय में ही कर दिया खुलासा 

जौनपुर। जौनपुर के सोहनी गांव के पास 20 मार्च की सुबह खेत से बरामद लॉन संचालक बृजेश पटेल (42) के अधजले शव मामले को पुलिस ने पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध के चलते बृजेश की हत्या की गई थी। इस मामले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में बृजेश का कर्मचारी मनीष, उसका मित्र दीपू एवं जीजा नितिन और मनीष की बहन शामिल है।
आईजी के सत्यनारायण ने बताया कि बृजेश का संबंध लॉन में काम करने वाले चौबेपुर के खटौना निवासी मनीष पाल की बहन से था। इससे नाराज मनीष ने अपने दोस्त दीपू की मदद से बृजेश की हत्या की योजना बनाई। कार में वारदात को अंजाम देते समय मनीष की बहन और बहनोई नितिन भी साथ में थे। आईजी के मुताबिक मृतक शराब और शबाब का शौकिन था। जब वह शराब पीता था वह अपने कर्मचारी मनीष पाल के बहन के ससुराल पहुंच जाता था। अवैध संबंध जबरदस्ती बनाता था। घटना वाली रात भी उसने अपने मैरेज हाल पर जमकर शराब पिया और मुर्गा खाने के बाद घर से अपनी कार लेकर सीधे अपने कर्मचारी के बहन घर पहुंच गया। उसके जीजा से कहा कि आप अपने घर में रहे ये मेरे साथ जाएगी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, बहन ने अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी तो भाई अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंच गया। मालिक और कर्मचारी के बीच गाली गलौज हुआ। इसी बीच कर्मचारी ने कार में रखी एक लोहे की राड से बृजेश के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बहन और उसके पति को चुनमुनपुर गांव में छोड़कर मनीष कार लेकर देर रात केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत सोहनी गांव पहुंचा। पहचान छिपाने के शव जलाने का भी प्रयास किया। सफल नहीं होने पर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया और कार में आग लगा दी।

Related Articles

Back to top button