ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...
लाइफ स्टाइल

बैंक ऑफ बड़ौदा में 159 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू

बैंकों में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में कई अवसर है। बैंक द्वारा रिशीवेबल्स मैनेजमेंट वर्टिकल में ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना आज, 25 मार्च 2022 को जारी की गई है। बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर के कुल 159 पदों परी भर्ती की जानी है। इनमें से 68 पद अनारक्षित हैं, जबकि 42 ओबीसी, 23 एससी, 11 एसटी, 15 ईडब्ल्यूएस कटेगरी के लिए आरक्षित हैं। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एमएसएमई, फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में मैनेजर और ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पहले से ही आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 24 मार्च 2022 है।

जानें आवेदन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आज निकाली गई ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपना बॉयोडाटा, स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर, आदि अपलोड करना होगा, इसलिए आवेदन से पहले इसे तैयार कर लें। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर के पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। साथ ही, सम्बन्धित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 मार्च 2022 को 23 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button