ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
लाइफ स्टाइल

आंखो के ऐसे लक्षणों को न करें अनदेखा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्तन, फेफड़े, बृहदान्त्र, मलाशय और प्रोस्टेट कैंसर के मामले सबसे आम हैं। हाल के वर्षों में स्किन कैंसर के मामले भी तेजी से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो इससे रोगी की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अध्ययनों में पाया गया है कि स्किन कैंसर के लक्षण त्वचा के अलावा आपकी आंखों में भी देखे जा सकते हैं। इसके आधार पर रोग का समय रहते आसानी से निदान किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आंखों से कैंसर की पहचान कैसे की जा सकती है?

आंखें देती हैं कैंसर का संकेतसामान्यतौर पर कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को कैंसर का कारण माना जाता है। वहीं सूर्य की पराबैंगनी किरणों और रसायनों के अधिक संपर्क में रहने वाले लोगों में त्वचा कैंसर का जोखिम अधिक हो सकता है। लक्षणों के संदर्भ में, ज्यादातर लोगों में त्वचा के कैंसर की स्थिति में शरीर पर तिल जैसे निशान विकसित होने लगते हैं, जो समय के साथ गंभीर होते जाते हैं। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्किन कैंसर के कुछ लक्षण पलकों और आंखों में भी देखे जा सकते हैं।

अध्ययन में क्या पता चला?आंखों से स्किन कैंसर का पता लगाया जा सकता है। एक 47 वर्षीय महिला को दो सप्ताह से अधिक समय से आंखों में खुजली की समस्या थी। निदान के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसकी पलक बाहर निकली हुई थी। इनपर भूरे रंग के पैच के साथ उभार देखा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला के पैलेब्रल कंजंक्टिवा में घातक स्किन कैंसर की समस्या का निदान किया।

आंखों में स्किन कैंसर के लक्षणअनुसार आंखों में कुछ समस्याओं का लगातार बने रहना और ठीक न होना, आई मेलेनोमा का संकेत हो सकता है, जिसपर शीघ्रता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

आंखों में असामान्य उभार, कुछ स्थितियों में इससे खून आना।
आंखों की त्वचा का खुरदुरा, पपड़ीदार होना, भूरे और लाल रंग के धब्बे दिखना।
चिकना, मोती नुमा सख्त और लाल रंग का उभार नजर आना।
आंखों में मांस बढ़ना।
आंखों में किसी तरह का घाव जो ठीक न हो रहा हो।
पलकों का गायब हो जाना।

Related Articles

Back to top button