Breaking
बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उ...

मनीष कश्यप की रिमांड का आज अंतिम दिन

तमिलनाडू में बिहारी श्रमिकों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। चार दिनों की रिमांड का आज आखिरी दिन है। सोमवार की शाम तक पूछताछ के बाद उसे वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

इधर, रिमांड के  तीसरे दिन जांच एजेंसी ने मनीष के एक करीबी की तलाश में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेश नगर में छापेमारी की। उक्त संभावित ठिकाने पर पहुंचकर जांच एजेंसी की विशेष टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप यहां ठहरता था। आरोपित मनीष के कई अन्य जगह भी छापेमारी की जा रही है।

पटना से नोएडा तक हो रही करीबियों की तलाश

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी मनीष के जिस करीबी की तलाश में जुटी है, वह कई बार ठिकाना बदल चुका है। महेश नगर के अलावा कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा चुकी है। तीन दिन पूर्व ही नोएडा में यूपी पुलिस की मदद से ईओयू ने छापेमारी की। मनीष के करीबी की गिरफ्तारी के बाद कई और ठोस साक्ष्य मिलने और नई बातें भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

मोबाइल की जानकारी देने में आनाकानी कर रहा मनीष 

वहीं, एक मोबाइल की तलाश की जा रही है, जिसमें वीडियो बनाए जाने से लेकर अन्य तकनीकी साक्ष्य मिल सकते हैं। इससे कई और नाम उजागर हो सकते है, जो इस घटना में संलिप्त थे। सूत्रों की मानें तो मनीष ने पूछताछ में बताया कि उसका मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर है। हालांकि, नोएडा में उसके फ्लैट की तलाशी के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इस बीच वह मोबाइल के बारे में जानकारी देने में लगातार आनाकानी कर रहा है।

फिलहाल इओयू के अधिकारी छापेमारी से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी को साझा करने से बच रहे है। वहीं, तमिलनाडू पुलिस भी मनीष से पूछताछ करने के लिए कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड लेने की अर्जी भी दे चुकी है।

 

बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |     लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया     |     एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब     |     दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें