ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

केरल में अलर्ट पर नौसेना, आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद बढ़ी सुरक्षा

कोच्चिः तमिलनाडु के रास्ते लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिलने के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने समुद्री क्षेत्र एवं तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है। रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना समुद्र में और तटीय इलाकों में स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुए है।’’ लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के राज्य में घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद समूचे तमिलनाडु में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित शरण ने शुक्रवार को कहा था कि आतंकवादियों के शहर की ओर बढ़ने की सूचना मिलने के बाद यहां हाई अलर्ट कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि लश्कर के छह आतंकवादी श्रीलंका से समुद्र के रास्ते राज्य में घुसपैठ कर विभिन्न शहरों में जा सकते हैं, जिसके बाद राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने जिला पुलिस प्रमुखों को समूचे राज्य में अत्यंत सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button