Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

कलेक्टर ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर : छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य आज से जिले में प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने आज नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम कोर्रामपारा, ढोढरापहर और खदरवाही में किये जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्रों का अवलोकन किया तथा प्रगणकों को पूरी गंभीरता के साथ त्रुटिरहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये। सर्वेक्षण के लिए मकानों की नंबरिंग, सर्वे प्रक्रिया, पोर्टल में ऑनलाइन एन्ट्री एवं मैनुअल एन्ट्री इत्यादि के संबंध में दिशा निर्देश दिये। ग्राम कोर्रामपारा के गायत्री कुंजाम के घर में किये जा सर्वे कार्य का निरीक्षण कर गायत्री कुंजाम को सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में डाटा बेस के अनुसार पात्र पाये जाने पर शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम ढोढरापहर में किये जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का भी जायजा लिया तथा लताबाई मरकाम और रंजीत मरकाम से सर्वेक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी। रंजीत मरकाम को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के सभी नागरिकों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। ग्राम ढोढरापहर का निरीक्षण करने के पश्चात कलेक्टर द्वारा ग्राम खदरवाही में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्य का भी निरीक्षण किया गया तथा प्रगणकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रामकीबाई मण्डावी के घर में पहुंचकर उन्होंने सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा ग्रामीणों से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा किया।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में डाटाबेस जानकारी जैसे- परिवार के मुखिया की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है या नहीं, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रमांक, आधार नंबर, राषन कार्ड में परिवार की सूची, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि की जानकारी, परिवार की वार्षिक आय, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घर कच्चे या पक्के मकान, परिवार के कितने सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया, मोबाइल नंबर, उज्जवला गैस कनेक्षन, रोजगार की जानकारी जैसे-कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी इत्यादि का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ पी.के. गुप्ता, तहसीलदार अखिलेश धु्रव, जनपद सदस्य कांति पटेल, सहित प्रगणक एवं सुपरवाईजर मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें