ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले विराट-धोनी

आईपीएल का 15वां सीजन आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। इस बार की लीग में दो स्टार कप्तान बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ चुके हैं। पिछले सीजन में आखिरी बार धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तो वहीं विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की थी। विराट ने पिछले सीजन ही कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था जबकि धोनी ने गुरुवार को यह फैसला किया। अब दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। शुक्रवार को दोनों दिग्गज बतौर खिलाड़ी पहली बार एक-दूसरे से मिले। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान विराट अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास पहुंचे और उनके गले मिले। दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत हुई। लंबे समय तक साथ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों हमेशा आईपीएल के दौरान मौका देखकर एक-दूसरे से मिलते रहे हैं। पिछले सीजन में भी विराट और माही के बीच अच्छी बातचीत हुई थी। लेकिन तब दोनों अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे और अब एक खिलाड़ी।

Related Articles

Back to top button