ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
उत्तरप्रदेश

 हम हर जरूरतमंद को दे रहे सुविधा, सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनवाना : योगी 

अयोध्या । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बाकी बचे तरणों के लिए चुनाव प्रचार में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रोड शो किया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे। रोड शो के दौरान इतनी भीड़ थी एक छोर से दूसरा छोर दिखाई नहीं दे रहा था। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामभक्त 500 वर्ष से इंतजार कर रहे थे। जब भाजपा की सरकार आई तो सारी बाधाएं दूर हुईं और भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। 2023 के अंत में जब रामलला विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्या।
हम लोग रामराज्य की संकल्पना को साकार करने जा रहे हैं। यह काम सपा और बसपा कभी नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि हमने 500 वर्ष का इंतजार खत्म करवाया है तो अयोध्या की पांच सीटों पर भाजपा को जिताना है। अयोध्या के रुदौली और गोसाईगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या सुंदर नगरी बनने जा रही है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था। आज अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली और प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ के आयोजन से देश-दुनिया में छा जाता है।
उन्होंने कहा कि हम हर जरूरतमंद को सुविधा दे रहे हैं। सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनवाना था। गरीब के योजनाओं का पैसा इत्र वाला मित्र डकार जाता था। इसीलिए सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफियाओं को रौंदने का काम करता है। सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले नौकरी निकलती थी सैफई खानदान वसूली पर निकल पड़ता था। सपा-बसपा की सरकार दुमदार थी। सपा सरकार में 700 दंगे, बसपा में 367 दंगे और भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले अयोध्या में दुर्गा पूजा में जुलूस को रोक दिया जाता था। दंगा हो जाता था। अब यूपी पूरी तरह दंगामुक्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button