ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव के राज में नहीं हुआ गरीबों का भला, विकास के लिए बीजेपी  जरूरी: अमित शाह

वाराणसी । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 55 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इससे पहले सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली की जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ। अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन का विरोध किया और खुद चुपके से वैक्सीन लगवा ली। अमित शाह ने कहा, बीजेपी ने हर गरीब को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है। मैं पूछना चाहता हूं नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है अखिलेश बाबू, लेकिन आपके शासन में गरीबों को ये सुविधा क्यों नहीं मिली थी?

Related Articles

Back to top button