ब्रेकिंग
Anuppur Farmers Protest: अनूपपुर में किसानों का बड़ा आंदोलन; चंदास चौराहे पर ट्रैक्टर खड़े कर किया च... Dhar Bhojshala: भोजशाला पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव; मां वाग्देवी की पूजा कर यज्... Bhopal Fire News: भोपाल के रचना टॉवर में भीषण आगजनी; इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से भड़कीं लप... Bhopal Twisha Case: रिमांड पर आरोपी पति समर्थ सिंह बदल रहा बयान; पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच भटकाने क... Datia Forest Fire: दतिया के आदिवासी डेरा में जंगल की आग का तांडव; 12 घर जलकर खाक, खुले आसमान के नीचे... Dewas Fake Marriage: देवास में शादी के नाम पर महाफर्जीवाड़ा; अनाथ लड़कियों का झांसा देकर 42 दूल्हों ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच करेगी CBI; सुप्रीम कोर्ट सख्त, मीडिया ट्रायल पर ज... FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का ऐसा पागलपन! फीफा वर्ल्ड कप के सारे टिकट खरीदने के लिए बुजुर्ग ने बेच ... King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री? यूरोप में गुपचुप शूट ... Iran Drone Program: ईरान ने UAE की कंपनी के जरिए चीन से खरीदे एडवांस सैटेलाइट उपकरण; FT की रिपोर्ट म...
देश

घर लाया गया अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर एम्स से घर लाय गया है जहां उनका अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ा है। बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल के मुताबिक रविवार दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली के परिवार ने विदेश यात्रा पर गए प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी को सारे कार्यक्रम पूरा करने के बाद ही देश लौटने को कहा है, इसलिए पूर्व वित्त मंत्री के अंतिम संस्कार में वह हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

अरुण जेटली का निधन दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में हो गया। उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। एम्स में औपचारिकताओं के बाद जेटली के पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button