ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
खेल

शेवचेंको की जर्सी से यूक्रेन के लिए फंड जुटाएगा मिलान

शेवचेंकों की मौजूदगी में 2002-03 चैंपियंस लीग जीतने वाली क्लब की जर्सी पर यूक्रेन का झंडा बनाया गया है। इसके साथ ही क्लब ने यह फैसला किया है कि क्लब की जर्सी बेचकर यूक्रेन की मदद के लिए पैसे जुटाए जाएंगे।

यूक्रेन के स्टार फुटबॉलर आंद्रेई शेवचेंको की अपने देशवासियों केलिए की गई मार्मिक अपील पर उनका पुराना क्लब एसी मिलान यूक्रेनवासियों की मदद को आगे आया है। 2002-03 की चैंपियंस लीग के फाइनल में जुवेंट्स के खिलाफ मिलान को खिताब दिलाने वाले शेवचेंको और उनके साथियों की ओर से इस मुकाबले में पहनी गई जर्सी से क्लब ने फंड जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है। क्लब ने इस जर्सी पर यूक्रेन के झंडे को अंकित कर शांति के वास्ते एसी मिलान संदेश लिखा है। क्लब ने इस जर्सी की कीमत 42 सौ रुपये रखी है। जर्सी से जुटाई गई राशि को रेडक्रास के जरिए युद्ध पीड़ित यूक्रेनी लोगों की मदद को भेजा जाएगा। फुटबॉल प्रेमियों ने इस जर्सी को हाथों-हाथ लेना शुरु कर दिया है।

Related Articles

Back to top button