ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
उत्तरप्रदेश

सतीश शर्मा  राज्यमंत्री का जिले में हुआ भव्य स्वागत 

बाराबंकी । सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा का रविवार को जिले में दर्जनों जगह भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यालय पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में में बोलते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कोई कार्यकर्ता रात को 12 बजे भी उनके घर का दरवाजा खटखटा सकता है। उन्होंने कहा कि वो बाराबंकी जनपद के लिए राज्यमंत्री नहीं वरन एक कार्यकर्ता के रूप मेंअपनी सेवाएं देते रहेंगे। भरोसा दिलाया कि जिले की सभी विधानसभाओं के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी। अभिनन्दन समारोह के लिए उन्होंने सभी का आभार ज्ञापित किया।इसके पूर्व प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने जिले के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। सांसद उपेंद्र रावत ने सतीश शर्मा को कर्मठ एवं समर्पित कार्यकता बताते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कहा कि सतीश शर्मा के मंत्री बनने से जिले के विकास में तेजी आएगी। इसके पूर्व  अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, बैजनाथ रावत, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, विजय आनन्द बाजपेई, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, रोहित सिंह, शीलरत्न मिहिर, आशुतोष अवस्थी, अंगद सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व बाराबंकी पहुँचने पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा का सफेदाबाद, असैनी मोड़, कुरौली, सफदरगंज, भिटरिया, रामसनेहीघाट, देवीगंज सहित दर्जनों जगह कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कैप्टन शंकर दयाल बाजपेई,सरदार पटेल एवं  बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया।

Related Articles

Back to top button