ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी...
व्यापार

कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण की न्यायिक हिरासत 11 अप्रैल तक बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ को एक बार फिर झटका देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत को 11 अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले भी सात दिन की रिमांड खत्म होने के बाद इसे 14 दिन के लिए बढ़ाया गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को को-लोकेशन मामले में एक बार फिर से झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सुनवाई के बाद रामकृष्ण की न्यायिक हिरासत को बढ़ाए जाने का आदेश दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने पूर्व एनएसई चीफ की हिरासत 11 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि एनएसई को-लोकेशन मामले में गिरफ्तार की गई चित्रा रामकृष्ण को पहले अदालत ने सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद सीबीआई के आधिकारियों के द्वारा उनसे पूछताछ के लिए और समय की मांग की गई। इसके चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ रामकृष्ण की मुश्किलें तब बढ़ी थीं, जब उनकी सात दिन की रिमांड खत्म होते ही अदालत ने बीती 14 मार्च को उन्हें फिर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया था।

Related Articles

Back to top button