ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
उत्तरप्रदेश

दूसरे के दुख में शामिल होने आए दंपति से हमेशा के लिए बिछड़ गई दो साल की मासूम, तालाब में गिर कर गई जान 

मैनपुरी शहरी क्षेत्र के पास के ही गांव जरामई में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि बच्ची खेलते-खेलते घर से बाहर निकल आई थी, जो किसी तरह तालाब तक पहुंच गई। जब तक कोई उसे देख पाता तब तक तालाब में डूबने से उसकी जान चली गई। क काफी देर बाद परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश की, तो मामले की जानकारी हो सकी।बताया गया है कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव नगला ढफा निवासी सत्यम सिंह की ससुराल में गमी हो गई थी। होली के त्योहार पर वह पत्नी व दो वर्षीय पुत्री लाडो के साथ गमी उठाने के लिए आए थे। बृहस्पतिवार को बच्ची खेलते हुए अचानक घर से बाहर निकल गई। बच्ची किसी तरह से घर पास बने तालाब में जा गिरी। कुछ देर बाद बच्ची को घर में न देख परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी।बच्ची का कहीं भी पता नहीं लग पा रहा था। इसके बाद परिजन जब तालाब की ओर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। मासूम लाड़ो तालाब में पड़ी थी। आनन-फानन में बच्ची को बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची मर चुकी है। दो साल की बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता तो बेसुध हो गए।दोनों को किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला, जिसके बाद परिजन बच्ची के शव को जरामई लेकर भिंड चले गए। परिजनों की ओर से पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button