ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

कांस्टेबल भर्ती 2020- परिणाम को लेकर उठे सवालों पर PEB ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- नियमों के तहत अपनाई गई प्रक्रिया

भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा और परिणाम में सवाल उठने के बाद पीईबी (Professional Examination Board) ने स्पष्टीकरण दिया है. PEB ने परीक्षा परिणामों को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता को दूर करते हुए कहा कि हर स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई.

PEB ने ट्वीट कर जवाब दिया है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 जनवरी-फरवरी 2022 में आयोजित की गई और उसका प्रथम चरण का परिणाम भी पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा हस्ताक्षरित नियम पुस्तिका के आधार पर ही दिनांक 24 मार्च 2022 को घोषित किया गया है. 6000 पदों के लिए प्रथम चरण में 05 गुना (लगभग 30000) अभ्यर्थियों की लिस्ट पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई गई है.

PEB ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रथम चरण के रिजल्ट के आधार पर सूची उपलब्ध कराते समय यह ध्यान रखा जाता है कि रेंडम लिस्ट हो, जिससे वास्तव में यह पता नहीं लगाया जा सके कि मेरिट में कौन अभ्यार्थी ऊपर है और कौन नीचे है. प्रथम चरण के रिजल्ट में कटऑफ कभी नहीं बताया जाता है और यह प्रक्रिया वर्ष 2016 और 2017 के पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी अपनाई गई थी. प्रथम चरण में कट ऑफ या मेरिट लिस्ट के अंक बता देने से फिजिकल टेस्ट की भी शुचिता प्रभावित होने की संभावना रहती है. फिजिकल टेस्ट में क्वालीफाईड पाए जाने के आधार पर फाइनल रिजल्ट निकाला जाता है, जिसमें कट ऑफ मार्क्स और अभ्‍यर्थी द्वारा प्राप्त मार्कस भी दर्शाए जाते हैं.

आगे PEB ने कहा कि कुछ समाचारों में परीक्षा के परिणाम में कुछ अभ्‍यर्थियों को पहले क्‍वालीफाइड और बाद में नॉटक्‍वालीफाइड करने की बात कही जा रही है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. पीईबी द्वारा परीक्षा परिणाम एक ही बार जारी किया गया है. आवेदक स्‍वयं ऑनलाइन अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. यदि किसी भी प्रकार की कोई शंका है तो वे समुचित सा‍क्ष्‍यों के साथ अपना आवेदन बोर्ड कार्यालय में प्रस्‍तुत करें, जिससे अनकी आशंका का समाधान किया जाएगा.

पीईबी ने कहा कि फाइनल रिजल्ट वर्गवार और आरक्षण नियमों के आधार पर होता है. इसलिए पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा और प्रथम चरण के रिजल्ट में अभ्यर्थियों को कोई शंका करने की आवश्यकता नहीं है.पीईबी यह आश्वस्त करता है कि परीक्षा नियम पुस्तिका के अनुसार कराई गई है और परिणाम भी पारदर्शी होगा.

Related Articles

Back to top button