ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
महाराष्ट्र

धुले ट्रिपल मर्डर: एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र

सगाई समारोह में शादी के कार्ड पर नाम नहीं छपने से नाराजगी इतनी बढ़ गई कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई. घटना महाराष्ट्र के धुले जिले के पिम्पलनेर कस्बे की है. यहां सगाई समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. शादी के कार्ड (पत्रिका) में नाम छपवाने को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि शादी हॉल में ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं. घटना पिंपलनेर के नीलकंठ नगर क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सगाई और हल्दी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गया.

मृतकों की पहचान देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी के रूप में हुई है. तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, घायलों में पंकज अशोक गीर, सुरेश सुपडुगीर और सागर गोसावी शामिल हैं. सभी को पहले ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित था. उनका कहना है कि व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पहले ही धमकी दी गई थी, जो आखिरकार सच साबित हुई. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पिंपलनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

सगाई के दिन हुए इस रक्तपात से पिंपलनेर समेत पूरे धुले जिले में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button