ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

DAVV समिति ने लिया फैसला,आनलाइन एमबीए कोर्स को विश्वविद्यालय स्तर पर चलाने पर जोर दिया जाए

इंदौर । आनलाइन एमबीए डिस्टेंस एजुकेशन पाठ्यक्रम को आउटसोर्सिंग एजेंसी को नहीं दिया जाएगा। सोमवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समिति ने फैसला लिया और एजेंसी के माध्यम से पाठ्यक्रम संचालन करने से इंकार कर दिया है। साथ ही सदस्यों ने कोर्स को विश्वविद्यालय स्तर पर चलाने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में संसाधान बढ़ाएं, जिसमें विभाग को जल्द ही शिक्षकों की भर्ती करना होगा। सदस्यों ने अगली कार्यपरिषद में पाठ्यक्रम से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी देने का आश्वासन दिया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा संस्थान से दो वर्षीय आनलाइन एमबीए पाठ्यक्रम को जुलाई 2021 में मंजूरी दी थी। बाद में विभाग ने पाठ्यक्रम संचालन के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी का प्रस्ताव दिया। इसके लिए कुछ आइटी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। एजेंसी ने पाठ्यक्रम से जुड़े चार हजार वीडियो कंटेंट बनाने पर जोर दिया। विभाग ने प्रस्ताव एजेंसी को देने के पीछे तर्क दिया कि विभाग में शिक्षक नहीं हैं। एजेंसी कंटेंट तैयार कर अपलोड करने का काम करेगी। वहीं विद्यार्थियों को प्रवेश देने और परीक्षा का जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की रहेगी। इस बीच यूजीसी ने आनलाइन एमबीए को आउटसोर्सिंग व फ्रेंचाइजी को देने से माना कर दिया।

Related Articles

Back to top button