ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

भाई हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद ऐसा था रिएक्शन

आइपीएल 2022 के चौथे लीग मुकाबले में इस बार शामिल हुई दो नई टीमों गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स का आमना-सामना हुआ। इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ टीम को 5 विकेट से हराने में सफलता हासिल की। लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और दीपक हुडा (55 रन) और आयुष बदोनी (54 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। गुजरात को जीत के लिए 159 रन का टारगेट मिला था जो इस टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाते हुए हासिल कर ली।

इस मैच में एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या गुजरात की कप्तानी कर रहे थे तो वहीं उनके भाई क्रुणाल पांड्या बतौर आलराउंडर लखनऊ सुपर जाइंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पहली पारी में क्रुणाल ने अपनी टीम के लिए 13 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 21 रन की पारी खेली थी तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया। क्रुणाल को जो एक सफलता मिली वो उन्हें उनके भाई हार्दिक पांड्या के रूप में मिली।

Related Articles

Back to top button