ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

तालिबान में सरकारी कर्मचारियों के लिए समय पर इबादत और बढ़ी दाढ़ी जरूरी

अफगानिस्तान में तालिबान लगातार नए नियम जारी करता जा रहा है। खबर है कि इस बार तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत  बगैर दाढ़ी के दफ्तर पहुंचने पर नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। हाल ही में तालिबान, लड़कियों के लिए स्कूल नहीं खोलने के चलते दुनिया के निशाने पर आ गया है। यूरोपीय संघ ने लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदी के फैसले की निंदा की है।

तालिबान के अधिकारियों ने सोमवार को सरकारी दफ्तरों की निगरानी की। इस दौरान यह देखा जा रहा था कि कर्मचारी नए नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। नए नियमों के तहत कर्मचारियों को दाढ़ी नहीं कटाने और स्थानी कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को सही समय पर इबादत सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

कर्मचारियों से कहा गया है कि अगर वे अब से ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें दफ्तर में प्रवेश नहीं मिलेगा और निकाल दिया जाएगा। हालांकि, इसपर तालिबान की तरफ से अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button