ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

भाजपा के संकटमोचन ने दुनिया को कहा अलविदा- ऐसे रहे जेतली के अंतिम 3 दिन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता, जाने-माने अधिवक्ता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व भाजपा के संकटमोचक अरुण जेतली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स के बुलेटिन के अनुसार राज्यसभा सदस्य जेतली ने 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। जेतली को बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ के बाद 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

जेतली के एम्स में भर्ती होने केे बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय गृहमंत्री अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने अस्पताल गए थे। जेतली के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। कोविंद, उपराष्ट्रपति, मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वित्त, रक्षा, कार्पोरेट मामले एवं सूचना प्रसारण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने वाले जेतली ने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के पुन: सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाए ताकि वह उपचार करा सकें और स्वस्थ हो सकें। 16 जून 2009 को उन्होंने अपनी पार्टी में एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के तहत भाजपा के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रहे थे।

पहला दिन- अरुण जेतली के उपचार में एम्स के 5 विभागों के 12 डॉक्टरों की टीम जुटी हुई थी, लेकिन 21 अगस्त की रात अचानक से पूर्व वित्त मंत्री का स्वास्थ्य गिरता चला गया।

दूसरा दिन- दवाओं की डोज बढ़ाई, वैंटीलेटर से एक्मो पर ले जाया गया। शुक्रवार सुबह पेट में संक्रमण का पता चला। शाम को संक्रमण काफी तेजी से शरीर के बाकी अंगों को कवर करने लगा। बीती रात जेतली की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।

तीसरा दिन- सुबह तक काफी सुधार दिखा तो पूरी टीम को खुशी हुई लेकिन कुछ ही घंटों बाद सुबह करीब साढ़े 9 बजे के आसपास उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। हर दवा उनके शरीर पर प्रभावहीन हो गई थी, मानो उनका शरीर ही रिस्पांस नहीं कर रहा हो। आखिर में दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button