ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
विदेश

भारत, बहरीन ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर किए करार

मनामाः भारत और बहरीन ने शनिवार को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, सौर ऊर्जा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम को विस्तार देने के लिए बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से विस्तृत बातचीत की।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और शहजादे खलीफा की मौजूदगी में संस्कृति, अंतरिक्ष, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के क्षेत्रों में सहमति-पत्रों (एमओयू) पर दस्तखत किए गए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और बहरीन की नेशनल स्पेस साइंस एजेंसी ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने आईएसए के साथ सहयोग पर भी रजामंदी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद के साथ पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में आईएसए की शुरूआत की थी। दोनों ही देशों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर भी सहमति व्यक्त की।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के बाद ट्वीट किया, ‘‘बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें भारत-बहरीन के रिश्तों से संबंधित व्यापक विषय शामिल थे।” दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम को मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button