ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं एमसी स्टैन

स्टंट और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए भी फेमस हैं। रोहित शेट्टी का यह शो जल्द ही शुरुआत होने वाला है। इस शो में तमाम सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने जा रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट भी हिस्सा लेने वाले हैं। अभी तक शो में प्रियंका चाहर का नाम सामने आया था, लेकिन अब एक और नाम सामने आ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं एमसी स्टैन

दरअसल, बताया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन भी हिस्सा लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टैन को शो का ऑफर आया है। हालांकि अभी तक रैपर ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस सीजन 16 जीतने के बाद काफी व्यस्त हो गए हैं। वह लगातार कई शो कर रहे हैं और उनकी पॉपुलैरिटी भी पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

एमसी और अब्दू के बीच आई दरार

आपको बता दें कि बिग बॉस के शो शुरू होने के बाद एमसी स्टैन काफी परेशान थे और वह हमेशा ही घर वापस जाने को कहा करते थे। शो के दौरान भी रैपर ने कई बार बिग बॉस से बाहर जाने की मांग की थी। हालांकि शो के कई एपिसोड बीत जाने के बाद उन्होंने गेम को खेलने की ठानी थी। उन्होंने शो के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। एमसी स्टैन और अर्चना गौतम के बीच अक्सर ही लड़ाई झगड़े भी देखने को मिले थे। साथ ही वह अब्दू रोजिक के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि बीते काफी वक्त से खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button