ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

बैंक ऑडिट पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘शंखनाद’, विशेषज्ञों ने बताया ऑडिट की रिपोर्टिंग फॉर्मेट

रायपुर. आईसीएआई के रायपुर, भिलाई और बिलासपुर की ओर से आयोजित बैंक ऑडिट पर राष्ट्रीय सम्मेलन शंखनाद का मंगलवार को दूसरा दिन रहा. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सारे सम्मानीय सीए ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी. कार्यक्रम के शुभारंभ में पहला तकनीकी सेशन दिल्ली से आये सीए लोकेश गुप्ता ने लिया. गुप्ता ने ऑडिट की रिपोर्टिंग फॉर्मेट पर जानकारियां दी. गुप्ता ने कहा कि किसी भी विषय पर रिपोर्टिंग करना आप की कला को दर्शाता है और बात जब तकनीकी विशेष रिपोर्टिंग करने की हो तब हमें सारी चीजों को विश्लेषण करके रिपोर्टिंग करना होता है.

दूसरे तकनीकी सेशन में मुंबई से सीए नितांत त्रिलोकेकर बैंक के CBS  इन्वायरमेंट के ऑडिट पर अपनी बात रखी. तीसरा तकनीकी सेशन पर इंदौर के सीए संकेत भंडारी जी ने भी बैंक ऑडिट की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी, जिससे सीए लोग बैंक में होने वाले फ्रॉड को स्मार्टली पकड़ सके. चौथे तकनीकी सेशन हमारे राज्य मैं बैंकिंग क्षेत्र में ऑडिट कर रहे सीए दीपक बतरा, सीए रवी अग्रवाल, सीए शशिकांत चंद्राकर और सीए अंकुश गोलछा द्वारा बैंक ऑडिट की कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला.

सम्मेलन में शामिल हुए अन्य सीए द्वारा कई भिन्न कई बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें बैंक ऑडिट में सीए को होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनके कुशलता पूर्वक निवारण के उपाय पर जानकारिया साझा की गई. शंखनाद कार्यक्रम को इस सफलता के पैमाने पर ले जाने का श्रेय सीआईआरसी के तीनों ब्रांचो के अध्यक्ष सीए अमिताभ दुबे, सीए प्रदीप पाल, सीए अंशुमन जलोदिया और सीआईआरसी के उपाध्यक्ष सीए किशोर बरड़िया को जाता है. कमेटी के अन्य सदस्यों  का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Back to top button