ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

विधायक बोलीं -पचमढ़ी में CM-मंत्रियों की बैठक पर कहा- जनता के पैसों पर मौज कर आए, शराबबंदी के लिए चलाऊंगी मुहिम

पथरिया  विधायक रामबाई ने पचमढ़ी में हुई शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक पर तंज कसा है। जबलपुर आईं विधायक ने कहा कि जनता के पैसों पर मौज नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मंत्रालय बना है। BJP नेता उमा भारती के शराबबंदी का समर्थन करते हुए कहा- मैं भी शराबबंदी के लिए मुहिम छेडूंगी।

विधायक ने कहा कि मंत्रालय में सुविधाओं के बाद भी पचमढ़ी में बैठक का कारण हो सकता है कि होली मिलन समारोह मना रहे हों। आखिर नेता-मंत्रियों को भी इंजॉय करने का अधिकार है। पर, ये खर्च जनता के पैसे की बजाए खुद की जेब से होता, तो अच्छा संदेश जाता। अब कैबिनेट मीटिंग पचमढ़ी में हो या फिर विदेशों में, यह सरकार की सोच का विषय है।

पेपर लीक केस पर कहा- सच कहने वालों के साथ ऐसा ही होता है

MPTET पेपर लीक केस में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा पर FIR होने पर रामबाई ने कहा- सत्य कहने वालों के साथ अक्सर ऐसा ही होता है। लेकिन, सत्य की ही जीत होती है। सत्य हार नहीं सकता। सरकार को पेपर लीक करने वाले की जांच करनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती से लेकर शिक्षक भर्ती तक की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

मैं भी शराबबंदी की पक्षधर

रामबाई ने BJP नेता उमा भारती द्वारा की जा रही शराबबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारी कलारी चले, इसका कोई विरोध नहीं। लेकिन, गांव-गांव में जो शराब बिक रही है, वो बंद होना चाहिए। 200 रुपए की मजदूरी करने वाला शाम को 100 रुपए की शराब पी जाता है। ऐसे में परिवार का कैसे गुजारा चलेगा? मैं भी अपने विधानसभा में गली-गांव में बिक रही शराब बंद कराने के लिए जल्द ही मुहिम शुरू करूंगी।

Related Articles

Back to top button