ब्रेकिंग
एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न...
मध्यप्रदेश

समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को नहीं मिल रहे खरीदार

भोपाल ।  राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को खरीदार  नहीं मिल रहे है। निगम ने यह धान दो साल पहले खरीदा था। निगम ने पहली बार जो निविदा बुलाई थी, उसमें किसी ने रुचि नहीं दिखाई। अब दोबारा निविदा आमंत्रित की गई है। पिछले साल 128 लाख मीट्रिक टन गेहूं और इस साल 45 लाख टन से अधिक धान का उपार्जन किया गया। सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रतिवर्ष एक करोड़ 11 लाख परिवारों को लगभग 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल का वितरण करती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न् योजना में प्रतिमाह दो लाख 40 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न् निश्शुल्क दिया जा रहा है। इसके बाद जो अनाज बचता है वो भारतीय खाद्य निगम सेंट्रल पूल में लेकर अन्य राज्यों को भेजता है। प्रदेश के गोदामों में गेहूं और धान का काफी भंडारण है। 2020 में बारिश होने की वजह से गेहूं की चमक प्रभावित हुई थी पर सरकार ने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष अनुमति लेकर उपार्जन किया था। इस गेहूं को ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता है, इसलिए नीलामी करने का निर्णय लिया गया है।नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने बताया कि दो लाख मीट्रिक टन गेहूं की नीलामी हो चुकी है और इसके लिए अनुबंध भी कर लिए गए हैं। पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की नीलामी प्रक्रिया चल रही है। दो बार बढ़ाई दर वहीं, सरकार ने वर्ष 2017-18 और 2019-20 में मिलिंग के लिए शेष रह गई पौने चार लाख मीट्रिक टन धान को नीलाम करने की अनुमति निगम को दी है। निगम ने इसके लिए पहले एक हजार 550 रुपये प्रति क्विंटल आधार दर तय करते हुए निविदा आमंत्रित की। इस दर पर कोई भी खरीदार धान के लिए इच्छुक नहीं था। इसके बाद दर एक हजार 250 रुपये करके निविदा आमंत्रित की गई। इस दर पर भी धान खरीदने को लेकर मिलर उत्साहित नहीं है। इस बारे में मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल का कहना है कि धान ओपन कैप में रखी थी। इस वजह से इसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। धान में टूटन भी अधिक है। ऐसे में जो दर प्रस्तावित की जा रही है, उसमें कोई भी लेने के लिए इच्छुक नहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी जो दर प्रस्तावित की है, यदि उस पर धान नीलाम हो जाती है तो भी सरकार को साढ़े चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा।

Related Articles

Back to top button