ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

रिटायरमेंट के बाद लसिथ मलिंगा को मिली ये जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ करेंगे श्रीलंका की कप्तानी

नई दिल्ली। SL vs NZ t20 series: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच एक सितंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान हाल ही में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को सौंपी गई है। मलिंगा ने कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं ली थी। टी20 टीम में अविष्का फर्नांन्डो को जगह दी गई है जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया था। अविष्का ने विश्व कप के चार मैचों में 203 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस 15 सदस्यीय टी20 टीम का एलान किया गया है वो काफी मजबूत दिख रही है। इस टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण नजर आ रहा है। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कुसल मेंडिस और कुसल परेरा जैसे बल्लेबाजों पर होगी। वहीं श्रीलंका के लिए 2016 में आखिरी टी20 मैच खेलने वाले सेहान जयसूर्या को भी टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा धनुषा गुणाथिलाका और निरोशन डिकवेला से भी टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी।

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की गेंदबाजी काफी शानदार लग रही है। टीम में लसिथ मलिंगा के अलावा इसुरु उडाना, कुसन रजीथा और लाहिरू कुमारा जैसे गेंदबाज हैं। स्पिन की जिम्मेदारी अकीला धनंजय और लक्षण संदाकन के हाथों में होगी। टीम को संदाकन से काफी उम्मीदें रहेंगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

लसिथ मलिंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांन्डो, कुसल परेरा, धनुषा गुणाथिलाका, कुसल मेंडिस, सेहान जयसूर्या, दसुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, अकीला धनंंजय, लक्षण संदाकन, इसुरु उडाना, कसुन रजिथा, लाहिरु कुमारा, लाहिरु मधुशनाका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button