ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
मध्यप्रदेश

प्रदेश में 2 से 11 मई तक मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

भोपाल : प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना में अब तक लगभग 43 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का दायरा बढा़ने का निर्णय लिया है। योजना के दूसरे चरण की शुरूआत 2 मई से की जाकर 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरूवार को मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में मंत्री समूह समिति की बैठक हुई। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह, संचालक महिला बाल विकास श्री राम राव भोंसले और उप सचिव महिला-बाल विकास श्री अजय कटसेरिया उपस्थित थे।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 2 से 11 मई तक होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के महत्व की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाने होर्डिंग्स और पंचायत भवनों पर डिजिटल वॉल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया।

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को लाठी चलाने और तलवार बाजी का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।

अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह ने बताया कि लाड़ली उत्सव के दौरान सृजनात्मक स्पर्धाओं, देशी खेलों की प्रतियोगिता, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button