ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
मनोरंजन

Amitabh Bachchan ने किया खुलासा, मरने के बाद अपनी प्रोपर्टी का ऐसे करेंगें बटवारा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सेट में अपनी संपत्ति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो’कौन बनेगा करोड़पति 11′ में शुक्रवार के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल हॉटसीट पर आई थीं। सिंधुताई एक अनाथ आश्रम चलाती हैं जिसमें अबतक 1200 बच्चों को शरण मिल चुकी है। अमिताभ सिंधुताई से पूछते हैं कि आपके आश्रम में लड़कियां ज्यादा हैं कि लड़के, इसका जवाब देते हुए ताई ने बताया कि लड़कियां ज्यादा हैं, मैं पहले बेटी लेती हूं, उसकी सुरक्षा ज्यादा जरुरी है।

अमिताभ एक छोटी बच्ची के बारे में ताई से पूछते हैं जिसे कुछ लोग छोड़ कर चले गए थे। इसके जवाब में सिंधताई की बेटी ममता बताती हैं कि रात को कॉल आया था कि ताई एक बेटी हुई है आप रख सकते हो क्या, वरना हम कुछ और सोचेंगे, तो ताई ने उसे रख लिया। ममता ने बताया कि जब उन्हे वो बच्ची मिली तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि उसे 10 दिनों तक आई सी यू में रखना पड़ा था। इस बात को सुनकर महानायक अमिताभ काफी भावुक हो गए थे।

अमिताभ कहते हैं हमने पहले भी कहा है और आज भी कह रहे हैं कि जब भी हम मर जाएंगे तो जा कुछ भी हमारा है, जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान हैं एक बेटा और एक बेटी आधा- आधा देंगें दोनों को, दोनों को बराबर मिलेगा,चाहे जो भी हो।

अमिताभ बच्चन के पास लगभग 460 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस बात का खुलासा जया बच्चन के चुनाव नामांकन पत्र से हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button