ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
मनोरंजन

Lata Mangeshkar के गाने से फेमस हुईं रानू मंडल ने रियलिटी शो में इस तरह बयां किया अपना दर्द

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा तब लगा, जब एक वायरल वीडियो से बेघर, गरीब महिला रातों रात सेलेब्रिटी बन गईं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रानू मंडल की जिन्होने स्टेशन पर बेठ कर अपनी सुरीली आवाज़ में लता मंगेश्कर का फैमस गाना ‘एक प्यार का नगमा..’ गाया था। अब इस महिला को रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में मेहमान बनाकर बुलाया गया है, जहां उन्होने सबके सामने अपना दर्द बयां किया है।

सोनी टीवी के ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट से ‘सुपरस्टार सिंगर’ रियलिटी शो की एक प्रोमो वीडियो शेयर की गई हैं जिसमें दिखाया गया है कि जल्द ही रानु मंडल इस को इस शो में अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिलने वाला है।

शो के होस्ट जय भानुशाली नें उनसे पूछा ‘आप रेल्वे स्टेशन पर क्यों गा रही थीं’, इसके जवाब में रानू कहती हैं ‘मैं रेल्वे स्टेशन में इसलिए गा रही थी कि मेरे पास रहने को घर नही है, मैं गाना गाकर पेट भरती थी, गाना गाने के बाद किसी ने बिस्किट दिया या किसी ने कुछ खाना दिया, या किसी ने मुझे रुपया दिया’।आपको बता दें कि फेम मिलने से पहले रानू की जिंदगी काफी परिश्रम भरी रही है।

शो के जज जावेद अली के कहने पर रानू मंडल ने मंच पर अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा, जिसे सुनकर पूरा सेट तालियों की गूंज से भर उठा। गाना सुन कर जज काफी खुश हो गए थे, जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हे अपनी फिल्म में गाने का सुनहरा अवसर दिया है।

बीते दिन रानू मंडल की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वे हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए गाना गाती नज़र आ रही हैं।

रानू मंडल पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, इनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे अपनी सुरीली आवाज़ में लता मंगेश्कर का एक गाना गा रही थीं। इनकी इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button