ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में सहायक शिक्षक परमार की पत्नी के दो बैंक लाकरों ने उगले 590 ग्राम सोने के गहने, व डेढ़ लाख रुपये

ग्वालियर।   आय से अधिक की संपत्ति के मामले में नामजद सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार व उनकी पत्नी शशि परमार की मौजूदगी में गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने दो बैंक लाकर खुलवाए। सिटी सेंटर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के लाकर से 590 ग्राम सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये निकले। दूसरा लाकर बैंक आफ इंडिया की फूलबाग ब्रांच स्थित शाखा में था। इस लाकर के खोलने पर केवल एक लाख रुपये मिले हैं। अभी बैंक खातों की जानकारी आना शेष है। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने आरोपित के फ्लैट, आफिस, गार्डन व कालेज में छापा मारकर चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे। जिनका ईओडब्ल्यू द्वारा इनकी वास्तविक कीमत का पता लगाने के लिए आकलन किया जा रहा है। वर्तमान मूल्य के अनुसार अनुमानित संपत्ति 25 करोड़ के लगभग की है। एसपी(ईओडब्ल्यू) बिट्टू सहगल ने बताया कि सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर 25 दिन की गई पड़ताल के बाद आय से अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई थी। आरोपित के खिलाफ ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज करने के बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद शनिवार को आरोपित के अलकापुरी स्थित सत्यम रेजिडेंसी में फ्लैट,आफिस,कोटेश्वर स्थित गार्डन स्कूल व नूराबाद स्थित कालेज पर छापा मारकर चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे। पड़ताल में पता चला था कि आरोपित के परिवार के नाम पर दो लाकर हैं। डीएसपी लोकायुक्त सतीश चतुर्वेदी के साथ टीम ने आरोपित की पत्नी शशि परमार को साथ लेकर दोनों लाकर खुलवाए।

सोने के बाजुबंध लेकर वजनी हार व अन्य गहने मिलेः

ईओडब्ल्यू की टीम ने सिटी सेंटर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक का लाकर खुलवाया। इस लाकर में सोने के भारी हार, बाजुबंध सहित अन्य गहने मिले। टीम अपने साथ गहनों का परीक्षण व वजन कराने के लिए सुनार को साथ लेकर गई थीं। बैंक परिसर में गहनों का परीक्षण किया गया। सभी गहने सोने के थे, जो कि 590 ग्राम वजनी थी। इनकी कीमत 28 लाख 50 हजार रुपये के लगभग के हैं। इन गहनों के साथ 50 हजार रुपये भी मिले हैं। फूलबाग स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के लाकर से सिर्फ एक लाख रुपये मिले हैं।

अभी तक आरोपित ईओडब्ल्यू की टीम के सामने नही आयाः

आय से अधिक संपत्ति के मामले में नामजद सहायक शिक्षक अब तक ईओडब्ल्यू के सामने नहीं आया है। विवेचक ने बताया कि नोटिस भेजकर आरोपित को बयान लेने के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button