ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर के एक कथावाचक पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए

ग्वालियर |  के एक कथावाचक पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को शिकायत करते हुए उसने कहा है कि कथावाचक उसे अपने शिष्यों के साथ सोने के लिए कहता है। मोह माया त्यागने का प्रवचन देने वाला पति मायके से स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपए लाने की डिमांड कर रहा है। कई बार तो मन में आता है कि जान दे दूं, लेकिन सोचकर रह जाती हूं।SSP ऑफिस पहुंची महिला ने आपबीती बताते हुए कहा, मेरी शादी 8 दिसंबर 2020 को हजीरा के रहने वाले कथावाचक से हुई थी। शुरुआत में तो उसने दहेज के खिलाफ होने की बात कही, लेकिन शादी होने के अगले ही दिन उसका असली चेहरा सामने आ गया। पति, सास, ससुर, ननद और दादा ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 25 दिसंबर 2020 को भाई पहली विदा कराकर मुझे मायके लेकर आया। इसके बाद ससुराल से कोई लेने नहीं आया। फोन करने पर कहते थे- पहले जो मांगा है, उसका इंतजाम कर लो। ऐसे में 19 मार्च 2021 को भाई खुद ही मुझे ससुराल छोड़ गया।ससुरालवाले फिर सताने लगे। खाना नहीं देते थे। मायके वालों ने समाज के लोगों को जोड़कर पंचायत की। महिला थाने में भी शिकायत की, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। माता-पिता की इज्जत के लिए सब कुछ सहती रही, लेकिन हद तब हो गई, जब पति अपने चार शिष्यों को घर ले आया और उसे उनके साथ सोने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button