ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
छत्तीसगढ़

बहन की शादी का कार्ड बांटने दोस्‍त संग निकला भाई, सड़क हादसे में दोनों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने दोस्त के साथ निकला था। लौटने के दौरान युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पचेड़ा का रहने वाला दिलीप कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ गुरुवार शाम को आस-पास के गांव में बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। दोनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। मगर रात हो चुकी थी। इस बीच रात को करीब 11 बजे के आस-पास दोनों ठेमाबुजुर्ग गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button