ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

अभिनेता उदय नये अवतार में नजर आये  

फिल्मों में तो अभिनेताओं के मेकअप के दौरान किरदार के अनुरूप कालाकल्प हो जाता है उनका ट्रांसफॉर्मेशन अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। सेलेब्स के ट्रांसफॉर्मेशन कभी बहुत ज्यादा इंप्रेसिव होते हैं तो कभी उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा का लुक भी इतना ज्यादा बदल गया है कि उन्हें पहली नजर में देखकर पहचानना प्रशंसकों के लिए मुश्किल हो रहा है।  उदय चोपड़ा की हाल की तस्वीरें देखने के बाद फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। वायरल फोटोज में उदय चोपड़ा कैजुअल लुक में नजर आए। इस दौरान एक्टर ने ग्रे टी शर्ट के साथ डेनिम पैंट पहनी। एक्टर ने सनग्लासेस और चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है।
वायरल फोटोज में उदय का चोपड़ा का वजन भी पहले से काफी ज्यादा बढ़ा हुआ लग रहा है। एक्टर की फिजिक्स, लुक्स काफी हद तक बदल गई है। ऐसे में एक्टर को पहली नजर में देखने के बाद पहचान पाना फैंस के लिए भी मुश्किल हो रहा है। उदय चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर पिछले कुछ समय से लॉस एंजेलिस में थे। लेकिन अब लगता है कि उन्होंने फिल्मों में वापसी करने का इरादा कर लिया है। उदय चोपड़ा ने साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था। इसके बाद धूम सीरीज में भी उदय के रोल को काफी पसंद किया गया। एक्टर को आखिरी बार धूम 3 में देखा गया था। इस फिल्म के बाद से वो प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हो गए। उदय चोपड़ा को लंबे समय बाद मुंबई में देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button