ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

मार्च में लॉन्च हुए ये इलेक्ट्रिक स्कूटर और दमदार बाइक, देखिए कीमत के साथ पूरी लिस्ट

Okinawa Okhi 90: इसमें एक 3.6kWh लिथियम-आयन बैटरी है और एक 3.8kW मोटर है. स्पोर्ट्स मोड में टॉप स्पीड 90kmph है जबकि इको मोड में यह 60kmph है. रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर Okhi 90 160 किमी तक जा सकता है. इसकी कीमत दिल्ली में 1.03 लाख रुपये है.

triumph tiger Sport 660 में 660 CC का इंजन मिलेगा, जो 10,250 rpm पर 81 PS/80 bhp (59.6 kW) पावर और 6,250 rpm पर 64 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. बाइक के साथ कंपनी 2 साल की असीमित किलोमीटर की वारंटी दे रही है. कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 8,95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है. बाजार में इसका मुकाबला कावासाकी वर्सेस 650 और सुजुकी वी-स्टॉर्म 650 एक्सटी से होगा.

Oben Rorr की कीमत 1.25 लाख रुपये है. खास बात है कि बाइक फुल चार्ज में 200 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है और इसकी बैटरी भी सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. बाइक की प्री-बुकिंग 18 मार्च से शुरू हो चुकी है. इसे मात्र 999 रुपये में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

Royal Enfield Scram 411 कंपनी की हिमालयन एडवेंचर बाइक पर बेस्ड है. नई स्क्रैम 411 में 411cc, सिंगल-सिलेंडर, SOHC, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 24.3 एचपी पावर और 32 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 की भारत में शुरुआती कीमत 2.03 लाख (एक्स-शोरूम) है.

Ducati Panigale V2: इस बाइक में 955 सीसी का ट्विन-सिलेंडर इंजन लगा है. यह 955 सीसी ट्विन-सिलेंडर इंजन 10,750 आरपीएम पर 155 एचपी की मैक्सिमम पावर और 9,000 आरपीएम पर मैक्सिमम टॉर्क 104 एनएम का टॉर्क जनरेट करता हैं. इसकी कीमत 21.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Related Articles

Back to top button