ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
देश

RBI की बैठक आज से, फिर मिल सकता है ब्याज दरों में कटौती का तोहफा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज यानि 5 अगस्त से शुरु होगी और 7 अगस्त तक चलेगी। आरबीआई चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बुधवार को जारी करेगा। इसमें नीतिगत दर में लगातार चौथी बार 0.25 फीसदी की कटौती की जा सकती है।
लगातार 3 बार की कटौती
विशेषज्ञों का मानना है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेतों के बीच केंद्रीय बैंक एक बार फिर रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह लगातार चौथा मौका होगा, जब आरबीआई रेपो रेट में कटौती करेगा। इससे पहले फरवरी, अप्रैल और जून में आरबीआई ने रेपो रेट में कैंची चलाई थी। फिलहाल रेपो रेट 5.75 फीसदी है, जबकि रिवर्स रेपो रेट 5.50 फीसदी है।
3 दिन चलेगी बैठक
बता दें, आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 अगस्त से 7 अगस्त के बीच मुंबई में होगी। रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। रेपो रेट कम होने पर ग्राहकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर भी कम हो जाती है। इसी प्रकार से रिवर्स रेपो रेट वह होता है जिस दर पर आरबीआई बैंकों को उनकी जमा पर ब्याज देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button