ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

जूनियर एथलीटों के लिए चार अप्रैल से शिविर शुरु करेगा साइ

नई दिल्ली । भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) हिमाचल प्रदेश के शिलारू केंद्र में विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में रह रहे जूनियर एथलीटों के लिये 72 दिन का एक शिविर आयोजित करेगा। साइ ने अपने एक बयान में कहा कि इस शिविर में जूनियर वर्ग में मध्यम और लंबी दूरी के 27 धावक भाग लेंगे। यह शिविर चार अप्रैल से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। इसमें एथलीटों के अलावा 11 कोच और अन्य सहयोगी स्टाफ के सदस्य भी भाग लेंगे। गौरतब है कि साइ के शिलारू केंद्र का उपयोग ऊंचाई पर अभ्यास करने के लिये किया जाता है। यह 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और शिमला से लगभग 52 किमी दूरी पर है। यह केंद्र हिमालय पर्वतमाला के नारकंडा और हाटू चोटियों से घिरा हुआ है और 78 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

Related Articles

Back to top button