ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

दिल्ली: महिलाओं के फ्री सफर के लिए 150 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली: दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त सवारी योजना के लिए वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में 290 करोड़ रुपए का अनुपूरक अनुदान मांगों को प्रस्तुत किया और सदन ने मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार मेट्रो में महिलाओं को फ्री सफर के लिए योजना पर काम कर रही है और इसके लिए 150 करोड़ रुपए आवंटन के लिए सदन की मंजूरी ले रहे हैं।

दिल्ली परिवहन निगम की बसों में सफर करने के लिए 140 करोड़ रुपए स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने सदन को बताया कि आरआरटीएस में योगदान के लिए 47 करोड़ रुपए और बसों में मार्शलों पर होने वाले खर्च के लिए 142 करोड़ रुपए के साथ-साथ 140 करोड़ रुपए क्लस्टर व डीटीसी बसों के लिए सदन की मंजूरी के लिए प्रस्तुत हैं। साथ ही विधानसभा में अनुपूरक अनुदान मांग के अंतर्गत रखे गए कुल 12 अरब 52 करोड़, 29 लाख, 50 हजार राजस्व में और 78 करोड़ 95 लाख रुपए कैपिटल में मंजूर किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button