ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
मनोरंजन

India’s Got Talent में अब नजर नहीं आएंगी शिल्पा शेट्टी

India’s Got Talent के मंच से शिल्पा शेट्टी गायब नजर आईं। शनिवार को फैंस ने अपनी फेवरेट जज को शो में देखा तो हैरान रह गए। उनकी जगह जज की कुर्सी पर एक्ट्रेस मॉडल मलाइका अरोड़ा दिखाईं दी। मलाइका के साथ किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी शो को जज करते हैं। शनिवार को रिश्ते स्पेशल एपिसोड में एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर बेटे सिकंदर खेर भी आए थे। पर शिल्पा का ना होना लोगों को शॉक्ड कर गया।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंडियाज गॉट टैलेंट से ब्रेक ले लिया है। साथी ये भी बताया कि जबतक शिल्पा की वापसी नहीं होती है तब तक उनकी जगह मलाइका अरोड़ा शो को जज करेंगी। खबर तो ये भी है कि मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज देने के लिए एक एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनेगी।

अब, कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा शो में जज के रूप में वापसी कब करेंगी। हां, आपने इसे सही सुना! ऐसी अफवाहें हैं कि शिल्पा जाहिर तौर पर इंडियाज गॉट टैलेंट टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब मलाइका ही शो के जज के तौर पर नजर आएंगी। मलाइका इस शो में पहले भी नजर आ चुकीं हैं, तब उनके साथ करण जौहर भी थे।

शिल्पा के बाहर होने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। पर खबर है कि शिल्पा के पास कुछ फिल्में हैं जिनकी शूटिंग उन्हें जल्द खत्म करनी है और फैमिली को भी टाइम देने के कारण उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। बता दें कि शनिवार के एपिसोड में मलाइका बार बार ये कह रहीं थीं कि उनकी घर वापसी हुई है, जिसका मतलब साफ है कि अब वो ही शो में नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button