ब्रेकिंग
Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ... Bilaspur Court Decision: बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी सजा; कोर्ट का बड... Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर...
लाइफ स्टाइल

व्रत करने से होते हैं सेहत को अनोखे फायदे

1 . व्रत मोटापा कम करने में है फायदेमंद

दुनिया में आधे से ज्यादा लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं और अगर वक्त रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये और दूसरी बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में व्रत रखना मोटापा कम करने में अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। व्रत के दौरान सॉलिड की जगह लिक्विड्स का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2 . व्रत करने से पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

व्रत वजन कम करने के साथ ही हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। उपवास के दौरान शरीर खुद को हीलिंग करने का काम करता है, जिससे कई तरह की परेशानियों दूर रहती हैं। आप नोटिस करेंगे कि व्रत के दौरान गैस, एसिडिटी के साथ कब्ज की समस्या भी परेशान नहीं करती है।

3 . बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए जरूरी है उपवास

उपवास के दौरान बॉडी को खुद को डिटॉक्सीफाई करने का भी मौका मिलता है। इसलिए जितना हो सके व्रत में तरल पदार्थ शामिल करें। इससे शरीर सही तरह से डिटॉक्सीफाई होता है। पाचन बेहतर होने के साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी दूर रहती हैं।

4  . व्रत करने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कम

समय-समय पर उपवास करते रहने से शरीर में जमा हो रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम होने से दिल से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं क्योंकि आजकल बढ़ती उम्र में ही नहीं, कम उम्र में भी दिल की बीमारियां देखने को मिल रही हैं।

5 .  व्रत करने से बढ़ती है इम्यूनिटी

संक्रामक बीमारियों से दूर रहने के लिए इम्युनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। तो इम्युनिटी बढ़ाने में उपवास बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक एक रिसर्च के अनुसार, उपवास रखने से ऑटोफेगी यानी बॉडी के सेल्स को साफ करने की क्षमता बेहतर हो सकती है। जिससे प्रतिरक्षा तंत्र व इम्युनिटी मजबूत हो सकती है, जिससे कई तरह की बीमारियों से हमारा शरीर महफूज रहता है।

Related Articles

Back to top button