ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
धार्मिक

पूजा करते समय क्यों जलाते हैं कपूर, क्या है इसका महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करते समय तमाम तरह की सामग्री का प्रयोग किया जाता है। हर सामग्री का अपना एक अलग धार्मिक महत्व होता है। इसी तरह से पूजा में आरती करते समय घी के दीपक के साथ में कपूर भी अवश्य जलाया जाता है। हिंदू धर्म में कपूर बेहद पवित्र माना जाता है। कपूर जलाने से वातावरण भी शुद्ध होता है और आसपास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। धर्म के अलावा ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी कपूर के महत्व के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में खुशहाली आती है। सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना बेहद शुभ माना गया है। कपूर जलाने के पीछे केवल अध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधार भी माना गया है। तो चलिए आज जानते हैं कि पूजा में कपूर जलाने का विधान क्यों हैं और इसके पीछे की मान्यता क्या है….

कपूर जलाने के पीछे आध्यात्मिक कारण धार्मिक मान्यता है कि प्रतिदिन कपूर जलाकर घर के सभी कोनों में दिखाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है। साथ ही बुरी नजर से भी बचाव होता है।

शास्त्रों के अनुसार घर में यदि पितृदोष को शांत करना हो, तो प्रतिदिन कपूर जलाना चाहिए। इससे पितृदोष को शांत होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा रात को सोते समय बेडरूम और पूरे घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शांत रहता है।

माना जाता है कि कपूर जलाने से घर और आसपास के वातावरण की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, जिससे जीवन में खुशहाली आती है।

इसके अलावा कहा जाता है कि जीवन अगर किसी तरह की परेशानी चल रही है या आर्थिक तंगी झेल रहे हैं तो कपूर से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय करके आप इनसे निजात पा सकते हैं और भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button