ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में पुलिस चयन बोर्ड बनाने का कोई प्रस्‍ताव विचाराधीन नहीं : गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा

भोपाल।   मप्र व्‍यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई रही थीं कि प्रदेश शासन का गृह विभाग पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए अलग पुलिस चयन बोर्ड का गठन करने जा रहा है। इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्‍तम मिश्रा ने ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने स्‍पष्‍ट कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्‍ताव विचाराधीन नहीं है।

कांग्रेस और कमल नाथ पर किया तंज

मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को हुई कांग्रेस की बैठक में लिए गए निर्णय पर भी तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि 2023 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कमल नाथ जी के नेतृत्व में लड़ने का फैसला कर कांग्रेस ने संन्यास की उम्र में सेहरा बांधा है। 2023 के चुनाव के वक्त कमल नाथ जी की उम्र 77 वर्ष की होगी। इससे समझ में आ रहा है कि भविष्य में किसके नेतृत्व में सड़क पर लड़ने का संकल्प लिया जा रहा है। विधायक सचिन बिड़ला को अयोग्‍य करार देने के कांग्रेस के आवेदन को खारिज किए जाने के सवाल पर नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि सचिन बिरला की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी ने नियमानुसार निर्णय लिया है। कांग्रेस विधायक रवि जोशी का आवेदन खारिज होने के साथ शेष विषय स्वतः समाप्त हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button