ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
व्यापार

ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजार में गिरावट के साथ हुई कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 60,000 के नीचे फिसला

Stock Market Update: सेंसेक्स 360 अंकों की तेजी के साथ 59,815 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114 अंकों की तेजी के साथ 17,842 अंकों पर कारोबार की शुरुआत हुई है.

Stock Market Opening On 06th April: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 360 अंकों की तेजी के साथ 59,815 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114 अंकों की तेजी के साथ 17,842 अंकों पर कारोबार की शुरुआत हुई है. बैंक निफ्टी भी 1.15 फीसदी गिरकर 37,694 अँकों पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी का कैसा है हालआज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 13 शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड हो रहा है और 37 शेयर ऐसे हैं जहां गिरावट के लाल निशान में ट्रेडिंग देखी जा रही है. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान में तो 25 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्सआज सेक्टरवार बाजार में तेजी वाले सेक्टर देखें तो एनर्जी मेटल्स को छोड़ सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में भी तेजी है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा जैसे सेक्टर्स में गिरावट देखी जा रही है.

चढ़ने वाले शेयरआज के ट्रेड में चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो टाटा स्टील 1.73 फीसदी, एनटीपीसी 0.84 फीसदी, लार्सन 0.63 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.54 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.29 फीसदी, बजाज फाइनैंस 0.28 फीसदी, पावर ग्रिड 0.19 फीसदी एसबीआई 0.07 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

आज के टॉप लूजर्सएचडीएफसी बैंक 1.29 फीसदी, एचडीएफसी 1.11 फीसदी, कोटक महिंद्रा 0.91 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.75 फीसदी, विप्रो 0.64 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.61 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Related Articles

Back to top button