ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

‘इमरान खान अपना सपोर्ट बेस बनाने के लिए यूएस कार्ड खेल रहे हैं’

इस्लामाबाद | पूर्व अमेरिकी प्रशासन के तहत काम करने वाली एक क्षेत्रीय विशेषज्ञ लिसा कर्टिस ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपना सपोर्ट बेस बढ़ाने के लिए ‘यूएस कार्ड’ खेलने की कोशिश कर रहे हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने वॉयस ऑफ अमेरिका के साथ एक साक्षात्कार में कर्टिस के हवाले से कहा, “इस बात की बहुत कम संभावना है कि कोई अमेरिकी अधिकारी पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति में शामिल होगा। मुझे लगता है कि इमरान खान अपना सपोर्ट बेस हासिल करने के लिए ‘यूएस कार्ड’ खेलने की कोशिश कर रहे हैं।”

कर्टिस ने आगे कहा कि खान के बयान पाकिस्तान में अमेरिकी विरोधी भावनाओं को भड़का सकते हैं।

“इमरान खान अमेरिका को (आंतरिक राजनीति में) घसीटने की कोशिश कर रहे हैं और अपने समर्थकों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका पाकिस्तान में शासन परिवर्तन करना चाहता है।”

प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह एक जनसभा में अपने भाषण में दावा किया था कि विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से उनकी सरकार को हटाने के लिए ‘विदेशी वित्त पोषित साजिश’ रची जा रही थी।

कर्टिस ने कहा, “इसकी बहुत कम संभावना है कि कोई भी अमेरिकी अधिकारी किसी भी तरह से शामिल होगा.. अमेरिकी अधिकारी देश की आंतरिक राजनीति से बाहर रहने के लिए बहुत सावधान हैं, इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसे इमरान खान ने अपना सपोर्ट बेस बढ़ाने के लिए गढ़ा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन अफगानिस्तान सहित विभिन्न मुद्दों पर इस्लामाबाद के साथ काम करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अमेरिका के पास पाकिस्तान में शासन परिवर्तन करने का कोई कारण नहीं है।

Related Articles

Back to top button