ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
मध्यप्रदेश

खंडवा में एक घर के बाहर खड़ी तीन बाइक में लगी आग, हादसा या शरारत पुलिस कर रही जांच

खंडवा।   भवानी माता रोड पर गौशाला के पास गुरुवार तड़के घर के बाहर खड़ी तीन बाइक धू-धू कर जलने से हड़कंप मच गया। बाइक को किसी ने जलाई है, या किसी अन्य कारण से यह जली है स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। चर्चा है कि अज्ञात बदमाश द्वारा शरारत की गई है, वहीं पुलिस का मानना है कि बाइक में शार्ट सर्किट होने से भी आग लग सकती है। तीनों बाइक एक दूसरे से चिपका कर खड़ी होने से सभी आग की चपेट में आ गई है।

खंडवा के गौशाला चौराहे के निकट रहने वाले सुरेश खींची के घर के बाहर खड़ी बाइक, मोपेड तथा स्कूटी रात 3:30 बजे के लगभग अचानक जलने लगी। स्वजनों की नींद खुलने पर तत्काल पानी डालकर इसे काबू किया गया। अन्यथा आग और भड़कने से आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच सकती थी। समय रहते इसे नियंत्रित करने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर पदम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जांच की जा रही है। थाना प्रभारी राजू पाटिल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से कारण का पता लगाया जाएगा। फरियादी द्वारा किसी पर संदेह या आशंका व्यक्त नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button