ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का सूर्य अस्त होने की ओर है, शिवराज ही अगले मुख्यमंत्री होंगे- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

उज्जैन।   मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन मे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। गृहमंत्री ने मीडिया से कहा है कि भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। कांग्रेस का सूर्य अस्त होने वाला है। शिवराजसिंह चौहान ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। मध्य प्रदेश में सिमी के स्लीपर सेल और आतंकियों को लेकर कहा कि प्रदेश में किसी भी आतंकी का सिर उठने नहीं दिया जाएगा। जागृत हो या स्लीपर हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वे गुरुवार सुबह 7 बजे महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। भोग आरती के बाद उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े के संतों से भेंट की। इधर, सरकार के मंत्रिमंडल में चार नए विधायकों को जगह मिलने की चर्चा संगठन में जोरों पर रहीं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होने मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत् के विख्यात कथाकार श्रीदेवकी नंदन ठाकुर से सौजन्य भेंट कर उनसे धर्म और अध्यात्म के विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे उज्जैन से मंदसौर के लिए निकल गए। इस दौरान रतलाम जिले के जावरा में स्थानीय नागरिकगणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक स्वागत कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर भेंट की।

Related Articles

Back to top button